

सिंगरौली से दिलीप कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट
सिंगरौली, मध्य प्रदेश –आज दिनांक05 अगस्त 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर सिंगरौली जिले में अतिथि शिक्षक संघ ने ‘वादा निभाओ’ रैली का आयोजन कर मुख्यमंत्री के नाम एक चार सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। यह रैली प्रदेश स्तरीय अतिथि शिक्षक संघ समन्वयक समिति के आह्वान पर आयोजित की गई थी। ज्ञापन के माध्यम से अतिथि शिक्षकों ने सरकार से उनके भविष्य को सुरक्षित करने और पूर्व में किए गए वादों को निभाने की मांग की। संघ का कहना है कि प्रदेश भर के 1 लाख से अधिक अतिथि शिक्षक पिछले 15 वर्षों से लगातार सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं, बावजूद इसके उनका भविष्य अब तक अनिश्चित है इस अवसर पर अतिथि शिक्षक संघ ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि वादों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव उमाशंकर सिंह, जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता वरुण द्विवेदी, लक्ष्मण सिंह वैस जिला संरक्षक,चंद्र प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, लाल सुंदर सिंह, महेंद्र सिंह, छोटेलाल पटेल, सहित समस्त अतिथि शिक्षक संघ के सदस्य उपस्थित रहे।