अबैधव रेत उत्खनन पर कार्यवाही तीन वाहन जब्त

इंडिया न्यूज एमपी तक चीफ एडिटर दिलीप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

चितरंगी/सिंगरौली। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के तहत खनिज विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर बुधवार को खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया की टीम द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गिट्टी, रेत एवं मुरम का अवैध भंडारण व परिवहन करते तीन वाहन पकड़े गए। इनमें हाइवा क्रमांक UP64BT5724, ट्रैक्टर क्रमांक CG16E1814 तथा बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर शामिल हैं। सभी वाहनों को ज़ब्त कर थाना माड़ा एवं पुलिस चौकी बंधौरा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि पकड़े गए वाहनों पर खनिज नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रेत कारोबारियों को चेतावनी दी गई है कि अवैध उत्खनन व परिवहन में लिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply