
सिंगरौली/चितरंगी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा के दिशा-निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक विश्वनाथ राय के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था संकल्प शक्ति सेवा समिति, चितरंगी के नेतृत्व में दुधमनिया सेक्टर के ग्राम बगैया स्थित कैरी गडहा नाला में जल संचय अभियान के अंतर्गत 145 बोरियों का बोरी बंधान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बगैया के सरपंच दरोगा सिंह आयाम का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, समाजसेवियों, महिलाओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया और बोरी बंधान कर जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। जन अभियान परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों पर संचालित जल संचय अभियान से ग्रामीणों में उत्साह एवं जागरूकता का माहौल देखा गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने जल संरक्षण को लेकर संकल्प लिया कि वे जल को बचाने और भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखने हेतु निरंतर प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था संकल्प शक्ति सेवा समिति के सचिव दिलीप कुमार गुप्ता, ग्राम पंचायत बगैया के सरपंच दरोगा सिंह आयाम, परामर्शदाता राजकुमार सिंह, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष प्रधान सिंह, सचिव महेंद्र कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष गुड्डू लाल सिंह सहित रज्जन सिंह, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, गिरवर सिंह, विष्णु लाल सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, गुड्डी देवी, कुसुम देवी, सुषमा सिंह तथा सीएम सियल डीपी के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।