
सिंगरौली। ऑनलाइन एवं सायबर ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री के निर्देशन में नागरिकों की सुरक्षा के लिए सिंगरौली पुलिस द्वारा जनहित एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस ने आमजन से सतर्कता बरतने और सायबर अपराधियों के झांसे में न आने की अपील की है।
क्या करें (Do’s):
किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर तुरंत विश्वास न करें।
बैंक, केवाईसी, ओटीपी, एटीएम पिन व पासवर्ड किसी से साझा न करें।
सोशल मीडिया पर आने वाले इनाम, लॉटरी, नौकरी या लोन संबंधी संदेशों से सावधान रहें।
केवल आधिकारिक वेबसाइट व ऐप का ही उपयोग करें।
ऑनलाइन भुगतान से पहले वेबसाइट का यूआरएल अवश्य जांचें।
मोबाइल व कंप्यूटर में एंटीवायरस और सिक्योरिटी अपडेट रखें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
क्या न करें (Don’ts):
अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
स्क्रीन शेयरिंग से जुड़े किसी भी ऐप को डाउनलोड न करें।
खुद को बैंक या पुलिस अधिकारी बताने वालों पर भरोसा न करें।
जल्दी लाभ या मुनाफे के लालच में कोई लेन-देन न करें।
ठगी होने पर क्या करें:
यदि सायबर ठगी की आशंका हो या ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
अपील:
सिंगरौली पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि डिजिटल सतर्कता अपनाएं, अफवाहों व लालच से दूर रहें और सायबर अपराध से स्वयं व समाज को सुरक्षित रखें।
— सिंगरौली पुलिस