
चितरंगी।चितरंगी उपखंड मुख्यालय से बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन ने आईटीआई कॉलेज परिसर को अतिक्रमणमुक्त कराने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार जगन्नाथ सिंह स्मृति महाविद्यालय के समीप निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज परिसर में पिछले कई वर्षों से कुछ कच्चे मकान बने हुए थे, जिन्हें अतिक्रमण की श्रेणी में पाया गया था।
रविवार को उपखंड प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और तीन कच्चे मकानों को अतिक्रमण घोषित करते हुए हटवा दिया। इनमें से दो मकान—छोटे यादव और बबुआ यादव के बताए जाते हैं—जिन्हें प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराया।
वहीं, प्रभावित पक्ष का कहना है कि उन्हें मकान से सामान निकालने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया, जिसके चलते उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा।
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में चितरंगी एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, राजस्व निरीक्षक हरिप्रसाद बैस, पटवारी रमाशंकर बैस, बृजेश शिल्पी, विजय सिंह, यशवंत आर्मो, पूजा ठाकुर, सिमरन नरगावे, मनीषा यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
आईटीआई कॉलेज परिसर को अतिक्रमणमुक्त कराने की यह कार्रवाई शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।