
श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशन में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूरे विश्व में 5 घंटे एवं 24 घंटे अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन जा रहा है आज चितरंगी में रामनारायण गुप्ता जी के यहां 5 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं एवं गोकुल प्रसाद गुप्ता के यहां 5 घंटे का श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया गया जिसमें भगवती मानव कल्याण संगठन की महिला ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ब्लॉक सचिव दिलीप कुमार गुप्ता राम रहीस बैस सावित्री जायसवाल गोकुल गुप्ता समतुलीया यादव सहित पचासो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा मानवता की सेवा एवं नशा मुक्ति मांसाहार मुक्त चितवन जीवन जीने के लिए संकल्प दिलाया गया।