सिंगरौली / चितरंगी- आपको बताते चलें कि 13, 14 फरवरी को मौसम का मिजाज बदला और क्षेत्र में भारी बारिश हुए और साथ में ओले भी गिरे जिसकी वजह से खेतिहर मजदूरो , गरीब किसानो , किसानों की फसले काफी बर्बाद हुई हैं, भारतीय मजदूर संघ किसानों गरीबों मजदूरों के हित को ध्यान में रखते हुए आज भारतीय मजदूर संघ चितरंगी द्वारा उपखंड अधिकारी चितरंगी के नाम तहसीलदार महोदय ऋषि नारायण जी को पत्र के माध्यम से निवेदन किया है कि क्षेत्र में पटवारी राजस्व निरीक्षक को के द्वारा सर्वे करा कर बे मौसम बारिश और ओले की वजह से जो भी फासले नुकसान हुई है उसका सही जांच करा कर किसने की जो क्षति हुई है उसका मुआवजा बनाया जाए ताकि जो भी खेतीहर मजदूर किसान हैं गरीब हैं उनको सहायता राशि प्राप्त हो सके इस पूरे कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बैस क्षेत्र के किसान युवा साथी लाल कुमार सिंह, पटवारी सिंह, उमेश कुमार केवट, संतोष सिंह उर्फ चौहान, बब्बू यादव, एवं अन्य किस भी उपस्थित रहे।

