सिंगरौली: निवास पुलिस ने शराब परिवहन करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार रु.1.32 लाख की शराब जब्त

सिंगरौली से दिलीप कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट

सिंगरौली ज़िले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास चौकी पुलिस ने 24 अगस्त 2025 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के परिवहन में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में बीयर और देशी शराब सहित डस्टर कार जब्त की गई है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महुआगांव के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन चालक भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एशियन सिंह एवं मनीष कुमार पनिका के रूप में हुई है।वाहन की तलाशी में 27 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹1,32,200 है। डस्टर वाहन और शराब को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी सरई जितेन्द्र भदौरिया एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रियंका सिंह बघेल ने किया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दीपक शिवहरे, प्रवीण पांडे, सत्येंद्र पांडे, मोहित सिंह, प्रभात दुबे, नीरज सिंह, प्रशांत केसरी (साइबर सेल), ज्ञानेंद्र सिंह, कमल दुबे, मंगलेश्वर सिंह, रविराज सिंह की भी सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply