

चितरंगी,सिंगरौली-चितरंगी में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारती शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रभावशाली नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्थानीय यादव मोड अस्पताल चौराहा से आरंभ होकर तहसील कार्यालय तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आम जन को नशा त्यागने का संदेश दिया।
इस अवसर पर संगठन के ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक 11 सूत्रीय ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा गया। संगठन की जिला अध्यक्ष रंजना गुप्ता और भारती शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फैल रहा है। सरकारी शराब दुकानों से खुलेआम पैक बिक्री (पैकारी) करवाई जा रही है और लगभग 200 से अधिक किराना दुकानों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जो चितरंगी शराब ठेकेदार द्वारा पहुंचाया जाता है जिससे युवा वर्ग बड़ी संख्या में नशे की गिरफ्त में आ रहा है। वही किसने की समस्या से अवगत कराया की आवारा पशुओं द्वारा किसनो की खेती नष्ट कर दी जा रही है इसलिए आप से निवेदन है कि जो गौबांडा बने हुए हैं उन्हें सकरी कराया जाए और जगह-जगह पर गौशाला बनवाया जाए जिससे किसने की सुरक्षा होगी और गौ माता की भी रक्षा होगी। व कोरवला क्षेत्र केबेलहवा नदी में बस का पीपा पुल बनाकर ग्रामीण गुजारा कर रहे हैं जिसको संज्ञान में लेकर तत्काल पुल बनवाने का कृपा किया जाए इसी तरह के 11 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया
ज्ञापन के दौरान यह भी बताया गया कि भगवती मानव कल्याण संगठन विगत 30 वर्षों से नशा, भय भूख और भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है और अब तक देशभर में लाखों अवैध कारोबारी पर कार्यवाही करवाया है कई अवैध को शराब भट्ठियों को बंद करवाया जा चुका है। इस प्रयास को आगे बढ़ाते हुए चितरंगी क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा गया।
इस दौरान SDOP राहुल सिंह सैयाम ने जानकारी दी कि पुलिस विभाग द्वारा भी नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है और ज्ञापन में उल्लिखित बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। वहीं तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
टीआई सुधेश तिवारी ने भी पुलिस स्तर पर पूरी तत्परता से कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
वही भगवती मानव कल्याण संगठन की महिला जिला अध्यक्ष रंजना गुप्ता ने कहा हमारा उद्देश्य एक नशा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण है। हम प्रशासन से ठोस कदमों की अपेक्षा करते हैं। की
नशा मुक्ति जैसे संवेदनशील विषय पर संगठनों की यह पहल निश्चित रूप से समाज में जागरूकता लाने का कार्य करेगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस दिशा में कितनी गंभीरता से कदम उठाता है।