
सिंगरौली। झोंको चेक पोस्ट के पास अवैध रेत परिवहन करते हुए एक ट्रक को सहकार ग्लोबल टीम ने पकड़ा। वाहन क्रमांक UP 63 AT 7627 में रेत लोड थी, जिसे बहरी के रास्ते सीधी की ओर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही ग्लोबल सहकार की टीम ने चितरंगी तथा सीधी पुलिस को मामले से अवगत कराया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई हेतु खनिज विभाग को जानकारी दी। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने मामले में संज्ञान लेते हुए वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से चितरंगी थाने में खड़ा कराया। अधिकारियों ने बताया कि उक्त प्रकरण में गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, घटना को लेकर कुछ लोगों द्वारा खनिज अधिकारी एवं संविदाकार की छवि धूमिल करने हेतु भ्रामक प्रचार-प्रसार किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने स्पष्ट किया कि ग्लोबल सहकार का उक्त वाहन से कोई संबंध नहीं है तथा अवैध रेत परिवहन पर विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।


