सराई थाना क्षेत्र में अब शराब तस्करी का बड़ा कारोबार, पकड़ी गई छोटी मछली

सिंगरौली से दिलीप कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट

अवैध शराब तस्करी के मगरमच्छो को अभयदान
———–—-
सिंगरौलीl जिले के सरई थाना क्षेत्र में लम्बे अर्से से की जा रही अवैध शराब तस्करी में अब नए-नए खुलासे होने लगे हैl सरई पुलिस अवैध शराब तस्करी में छोटी-छोटी मछलीयों पर कार्रवाई कर वाहवाही तो लूटी जा रही हैl लेकिन अवैध शराब तस्करी में संलिप्त मगरमच्छो को संरक्षण दे रहीं हैl जिससे क्षेत्र में अवैध कारोबारियों की बल्ले बल्ले चल रही हैl सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर जिले के सरई थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार फलफुल रहा हैl जिसमे सरई पुलिस का खुलेआम संरक्षण मिल रहा हैl सरई थाना क्षेत्र के निगरी, निवास, बरका और तीनगुड़ी चौकी क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार लम्बे अर्से से फलफुल रहा है l

पकड़ा दो गाड़ी, कार्रवाई एक गाड़ी पर
सूत्रों के अनुसार सरई थाना के निवास चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह बघेल द्वारा गत 24 अगस्त को दो बोलेरो अवैध शराब लें जाते पकड़ाl जिससे निवास चौकी प्रभारी द्वारा महज एक वाहन से 27 पेटी अवैध शराब तस्करी में चालक और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जबकि दूसरे वाहन को साँठ गांठ व लेनदेन कर छोड़ दिया गयाl बताया जाता है कि निवास चौकी पुलिस द्वारा अवैध शराब के मामले में चालक के खिलाफ कार्रवाई कर कागजी खानापूर्ति की गई है l जबकि इतनी बड़ी शराब तस्करी में महज वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहवाही लूटी जा रही हैl बताया जाता है कि चौकी प्रभारी द्वारा लम्बा लेनदेन कर दूसरे वाहन को छोड़ दिया गया l
इधर सरई थाना प्रभारी द्वारा गत शनिवार को थाना क्षेत्र में एक मोटर सायकल चालक के कब्जे से 5 पेटी देशी प्लेन शराब लें जाने के मामले में कार्रवाई कर वाहवाही लीं जा रही है l जबकि उक्त मोटर सायकल चालक किसके इशारे पर कब से शराब
तस्करी का धंधा कर रहा है l आखिर सरई पुलिस अवैध शराब तस्करी के मुख्य सरगना तक क्यों नहीं पहुंच रही है l क्या यह कार्रवाई महज खानापूर्ति के लिए है l

अवैध शराब कारोबारियो को मिल रहा संरक्षण
लोगों में चर्चा का विषय है कि सरई पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के मामले में छोटी छोटी मछलीयों पर कार्रवाई कर जिम्मेदारियों से इतिश्री कर लीं जा रही है l जबकि क्षेत्र में लम्बे अर्से से शराब के बड़े कारोबारी अपना पैर जमाये हुए है l
कि आखिर सरई थाना प्रभारी द्वारा अवैध शराब के बड़े कारोबारियों के गिरेबान तक पहुंचने के बजाय संरक्षण दिया जा रहा हैl
इनका कहना है
सरई थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगीl
गायत्री तिवारी एसडीओपी देवसर

Leave a Reply