

चितरंगी तहसील मुख्यालय में आज किसानों, युवाओं और व्यापारियों ने बिजली विभाग की लापरवाहियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। युवा नेता लक्ष्मण सिंह बैस के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए 15 सूत्रीय ज्ञापन उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले दो माह से क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। अघोषित कटौती, कम वोल्टेज, सिंचाई में बाधा, जले हुए ट्रांसफॉर्मर का समय पर न बदला जाना, और खाली खंभों में केबल न लगना जैसे मुद्दों से आम जनता परेशान है।
प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, किसान, व्यापारी और युवा उपस्थित रहे। मुख्य रूप से उमा शंकर सिंह बैस, प्रशांत सिंह बादल, अम्बिकेश धर द्विवेदी, रामधनी पाल, शिवेंद्र सिंह चंदेल, अमितराज सिंह चंदेल, प्रवीण सिंह, रामप्रसाद बैस, कृष्णकांत पाठक, कार्यमणि सिंह, सूरज सिंह, दिलीप सिंह, इंद्रजीत, ओम प्रकाश द्विवेदी, अनुप बंसल, अनिल पाल, कृष्णा कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।