पड़री खुर्द में नावांकुर सखियों द्वारा हरियाली यात्रा का भव्य आयोजन

चितरंगी (सिंगरौली)। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जिलेभर में आयोजित हो रहे हरियाली यात्रा महोत्सव के अंतर्गत बगदरा सेक्टर के आदर्श ग्राम पड़री खुर्द में नवांकुर संस्था केपी बैस सेवा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के संयुक्त सहयोग से एक भव्य हरियाली यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन विकास खंड समन्वयक विश्वनाथ रैदास के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगा सागर बैस, अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि मुन्नर सिंह, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बगदरा अध्यक्ष फूल सिंह, दिलीप सिंह, एवं रोजगार सहायक रमाकांत प्रसाद बैस उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नवांकुर सखियों को परिचय पत्र वितरित किए गए तथा पौधरोपण के लिए पौधे प्रदान किए गए। मंच से उपस्थित वक्ताओं ने जन अभियान परिषद और नवांकुर सखी अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए सखियों को प्रेरित किया।कार्यक्रम के उपरांत पंचायत स्थित शांति धाम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 200 पौधों का रोपण नवांकुर सखियों द्वारा किया गया।
इस सफल आयोजन में केपी बैस सेवा समिति अध्यक्ष उमाशंकर सिंह बैस, प्रस्फुटन अध्यक्ष सावित्री सिंह, पत्रकार दिलीप गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता राम रहिस बैस, अजय बैस, महात्मा सिंह, हुब्बलाल बैस, सरोज, रेखा, बिन्दु, सविता, राजपति देवी बैस, कमलावती, सुधा देवी, शांति बैस समेत सैकड़ों ग्रामीण एवं नवांकुर सखियों ने सहभागिता की।अंत में रोजगार सहायक रमाकांत बैस द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को वृक्षारोपण व प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।

Leave a Reply