चितरंगी:- विकास खंड चितरंगी अंतर्गत प्रोजेक्ट छलांग के तहत 50 शासकीय माध्यमिक विद्यालय के नोडल शिक्षक प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी में रामचंद्र सेवा समिति द्वारा दो दिवसीय आयोजित किया गया था। जो आज संपन्न हुआ।
आपको बता दे की ईएलएमएस स्पोर्ट फाउंडेशन एव पिरामल फाउंडेशन के अतुलनीय सहयोग से मध्यप्रदेश के पांच आकांक्षी जिले में बच्चो के शारीरिक मानसिक एव बौद्धिक विकास की क्षमता को बढ़ाने केलिए फिजिकल एजुकेशन सिस्टम को तगड़ा करने केलिए नोडल शिक्षक प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे छोटी छोटी स्पोर्ट एक्टिविटी संचालित है। और बच्चो की क्षमता को मापने या परीक्षण के लिए बाड़ी मास इंडेक्स का एसिसमेंट बेसलाइन डेटा बताया गया।
आज समापन कार्यक्रम के मुख्यातिथि तहसीलदार चितरंगी ऋषी नारायण सिंह जी विशिष्ट अतिथि बीआरसीसी सियाराम भारती जी ईएलएमएस स्पोर्ट फाउंडेशन के सहायक प्रबंधक विनय दहिया जी के मार्गदर्शन में नोडल टीचर प्रशिक्षण संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार ऋषि नारायण द्वारा बताया गया कि जिस तरीके से जीवन में शिक्षा महत्वपूर्ण है इस तरीके से फिजिकल एजुकेशन भी अनिवार्य है और शारीरिक शिक्षा में ही बौद्धिक विकास समाहित है अगर व्यक्ति शारीरिक रूप से फिट है तो स्वस्थ मन से किसी बात को अच्छी तरीके से रख सकता है इसलिए जीवन में खेल महत्वपूर्ण है खेल से ही आदमी शारीरिक रूप से फिट रह सकता है। हमारे बीच में उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रूप में सियाराम भारती बीआरसी द्वारा इस नोडल शिक्षक प्रशिक्षण में प्रशासनिक रूप से अच्छा सहयोग रहा और उनके सहयोग से दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा सभी प्रशिक्षण में सम्मिलित 25 शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया और उनसे उम्मीद भी है कि देश की युवा पीढ़ी को एक नई दिशा देने में सफल होंगे कार्यक्रम में उपस्थित रामचंद्र सेवा समिति चितरंगी के प्रोग्राम मैनेजर रजनीश कुमार साहू फील्ड कोऑर्डिनेटर चैंपिका सिंह नेहा सिंह हरिहर चतुर्वेदी अरुण कुमार वर्मा प्रोजेक्ट चलांग की टीम द्वारा प्रशिक्षण के पार्ट को क्रमश: अपने-अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन किया जो परिणाम स्वरूप सफल रहा।

