चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हत्या के प्रयास के दो आरोपी चंद घंटो में गिरफ्तार

चितरंगी से दिलीप कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट

छोटे भाई राधेश्याम भारती के उकसाने पर बड़े भाई ने किया जानलेवा हमला

चितरंगी, जिला सिंगरौली (म.प्र.) के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में हत्या के प्रयास के दोनों आरोपियों को महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्यवाही थाना चितरंगी में दर्ज अपराध क्रमांक 411/2025, धारा 61(1), 62, 109(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत की गई। गिरफ्तार आरोपी
रामसुरेश भारती, पिता रामसिया भारती, उम्र 35 वर्ष, निवासी सुकहर, थाना चितरंगी, जिला सिंगरौली।राधेश्याम भारती, पिता रामसिया भारती, उम्र 28 वर्ष, निवासी सुकहर, थाना चितरंगी, जिला सिंगरौली। पीड़ित का नाम राजेश बंसल, पिता गुलाब प्रसाद बंसल, उम्र 27 वर्ष, निवासी पड़री, थाना चितरंगी, जिला सिंगरौली।घटना की शुरुआत झूठी कॉल और गंभीर हमला दिनांक 09/09/2025 को डायल 112 पर रामसुरेश भारती द्वारा एक सूचना दी गई कि उसके घर में चोर घुस आया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डायल 112 वाहन में तैनात आरक्षक जितेन्द्र तिवारी मौके पर पहुंचे, जहाँ एक व्यक्ति (राजेश बंसल) खून से लथपथ, मुर्छित अवस्था में पाया गया प्रारंभिक पूछताछ में रामसुरेश ने घायल को चोर बताया, लेकिन गंभीर चोटों को देखते हुए घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जांच में खुलासा — मेहमान के रूप में ठहरे व्यक्ति पर जानलेवा हमल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर घायल से परिस्थिति अनुसार पूछताछ की गई। घायल राजेश बंसल ने बताया कि वह दो दिन से रामसुरेश भारती के घर मेहमान के रूप में ठहरा हुआ था। किसी बात पर हुए विवाद के बाद रामसुरेश और राधेश्याम (दोनों भाई) की आपसी फोन पर बातचीत उसने सुनी, जिसमें राधेश्याम ने रामसुरेश से कहा — “उसे जान से मार दो, मैं सब संभाल लूंगा।”
इसके बाद रामसुरेश ने टांगी से राजेश के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। डाक्टरों ने घायल की स्थिति को “अति नाजुक” बताया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बैढ़न रेफर किया गया।
मृत्युपूर्व कथन में भी आरोपियों की पुष्टि
तहसीलदार चितरंगी द्वारा लिए गए मृत्युपूर्व कथन में घायल राजेश बंसल ने स्पष्ट रूप से राधेश्याम के कहने पर रामसुरेश द्वारा टांगी से वार करने की बात कही। त्वरित कार्यवाही में आरोपियों की गिरफ्तारी
पूरे घटनाक्रम की पुष्टि के बाद पुलिस ने महज कुछ घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव, सहायक उपनिरीक्षक रमेश कोल, आरक्षक डी. वर्मा, मुकेश पांडेय, सुभाष पाल, अमलेश सिंह, शिवकुमार पटेल, सुदर्शन चौहान की सक्रिय भूमिका रही।
साथ ही डायल 112 में तैनात आरक्षक जितेन्द्र तिवारी ने घायल को समय रहते अस्पताल पहुँचाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने टीम को सराहते हुए कहा कि इस तरह की त्वरित कार्यवाहियां आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करती हैं।

Leave a Reply