प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति को बढ़ाने हेतु समृद्धि परियोजना का क्रियान्वयन”

प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति को बढ़ाने हेतु समृद्धि परियोजना का क्रियान्वयन”

चितरंगी:- सिंगरोली में छात्रवृत्ति को बढ़ाने हेतु समृद्धि परियोजना का क्रियान्वयन पीरामल फॉउंडेशन की टीम द्वारा किया जा रहा है। समृद्धि परियोजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति / जनजाति की पात्र प्री मेट्रिक छात्राओं की छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पहुँच में अभिवृद्धि करना है। परियोजना के मुख्य उद्देश्य निम्नवत हैं –
1 – कक्षा ९वीं एवं १०वीं की संभावित ड्रॉपआउट छात्राओं को शाला से जोड़े रखना।
2 – कक्षा ९वीं एवं १०वीं की ड्रॉपआउट छात्राओं को पुनः शालाओं में दर्ज करना।
3 – पात्र छात्राओं तक छात्रवृत्ति की पहुँच को सरल बनाना एवं इसे बढ़ाना।
4 – छात्रवृत्ति हेतु समुदाय स्तर पर जन जागरूकता बढ़ाना
5 – कक्षा ८वीं से कक्षा ९वीं में जाने वाली छात्राओं की ट्रांजक्शन दर सौ प्रतिशत करना।

समृद्धि परियोजना के उक्त उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु ज़िले में संकुल स्तरों पर अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। पीरामल फॉउंडेशन की टीम दके गांधी फेलो समुदाय स्तर पर पात्र छात्राओं एवं उनके पालकों को न सिर्फ अभिप्रेरित कर रहे हैं अपितु संकुल स्तर पर भी सतत संपर्क कर छात्रवृत्ति की प्रक्रिया को सुलभ एवं सहज बनाने हेतु प्रयासरत हैं।
गाँधी फेलो अरफ़ात के द्वारा विकासखंड देवसर के ग्राम हर्रा चंदेल में शाला त्यागी बच्चिओं के पालको से मुलाक़ात कर शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया । आशा कार्यकर्ता सुनीता द्वारा पालको से बच्चिओं को पुनः शाला भेजने की अपील की गई तथा अरफ़ात द्वारा विभिन्न छात्रवृतिओं के बारे में बताया गया । क़ुरैनिया ग्राम में फेलो द्वारा डोर टू डोर भ्रमण किया गया और बच्चिओं के शाला त्यागने के कारणों को जानने की कोशिश की , शिक्षकों के साथ मिल कर ड्राप आउट बच्चियों के घरों में भ्रमण किया गया । क़ुरैनिया ग्राम पंचायत की सरपंच श्यामवती और ग्राम सचिव सनती सिंह के सहयोग से ग्राम में ग्रामवाशिओ और बालिकाओं के साथ शासन की विभिन्न छात्रवृत्तियों के बारे में विस्तार से चर्चा कर जागरूक किया गया ।

Leave a Reply