शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटाई के खेल मैदान में गिरी आकाशीय बिजली 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, दो छात्राएं घायल, चितरंगी अस्पताल में चल रहा है इलाज

चितरंगी से दिलीप कुमार गुप्ता की रिपोर्टसिंगरौली, चितरंगी | 8 सितम्बर:
स्थानीय खटाई गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय विद्यालय में मध्यावकाश चल रहा था। मृतक की पहचान नमन गुप्ता (16 वर्ष), पिता अशोक गुप्ता, कक्षा 11वीं के छात्र के रूप में हुई है। वहीं, घायल छात्रों में कक्षा 9वीं की छात्रा अफरीदी (14 वर्ष), पिता अब्बास अली निवासी खटाई, और छात्र राजेश साहू (14 वर्ष), पिता पन्नालाल साहू निवासी बगदराकला शामिल हैं। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चितरंगी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर लेकिन नियंत्रण में है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सुरेश जादव और तहसीलदार ऋषिनारायण सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और ज़रूरत पड़ने पर बड़े अस्पताल में रेफर करने को भी कहा।
नमन गुप्ता कीअसामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है। विद्यालय और परिजनों में गहरा दुःख व्याप्त है। यह हादसा मौसम की अनदेखी और खुले मैदान में बच्चों के खेल की वजह से हुआ, जिससे भविष्य में स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।आकाशीय बिजली की चपेट में आए तीन छात्र – एक की मौत, दो घायल।

सिंगरौली, चितरंगी | 8 सितम्बर:

Leave a Reply