सिंगरौली जिले के तहसील सरई के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरा के ग्राम जट्ठाटोला के गरीब आदिवासियों ने धीरौली कोल ब्लॉक के अंतर्गत कार्य कर रही अदानी कंपनी पर शोषण करने का आरोप लगाया है यहां के निवासियों का का कहना है कि लंबे समय हम लोग 2 सौ साल वर्ष पहले से यहां पर बसे हुए हैं लेकिन इसके बावजूद भी कंपनी नया घर कह कर विस्थापन सुविधाओं का लाभ देने से मुकर रही है ।पूरा मामला यह है धिरौली कोल माइंस परियोजना के विस्थापितों के पुनर्वास हेतु स्ट्राटटेक मिनिरल रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड को कॉलोनी के निर्माण हेतु दे दिया गया है जहां पर कंपनी विस्थापन के लिए ग्राम पंचायत गोरा में 114 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित कर रही है जिसमें 200 से ज्यादा निवासी स्थापित हो रहे हैं लेकिन अदानी कंपनी विस्थापन नियमों का पालन न करते हुए जट्ठाटोला के निवासियों को जमीन एवं मकान एवं, कुआं, का मुआवजा दिए बिना ही जमीन एवं घर खाली करने का नोटिस दे रही है । इससे नाराज होकर जठ्ठा टोला के निवासियों ने अदानी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपना विरोध जताया वही ही नहीं निवासियों ने जिला प्रशासन के विरोध में भी नारेबाजी की। साथ ही निवासियों ने कहा कि यदि हमारी मांगे को नहीं माना जाता है तो हम लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे
वही इस पूरे मामले पर सिंगरौली जिले के अपर कलेक्टर अरविंद कुमार झा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है जल्द ही कार्यवाही करके जांच करवाएंगे कंपनी को विस्थापन के नियमों का पालन करना पड़ेगा

